मायावती मेरी हत्या करवा सकती हैं : रीता बहुगुणा जोशी
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जोशी ने कहा कि मायावती ने उनके घर पर हमला करवाया। उन्होंने उनके घर में आग लगवाई और अब वह उन पर भी हमला करवाकर उनकी हत्या करवा सकती हैं।
ज्ञात हो कि हाल में मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जोशी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति प्रताड़ना निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की है। जोशी फिलहाल 29 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications