राजस्थान के जंगल माफिया मध्य प्रदेश में सक्रिय

भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के गुना जिले के जंगलों में राजस्थान के माफिया सक्रिय हैं। वे यहां पेड़ों की अवैध कटाई में लगे हैं और साथ ही अतिक्रमण करने की कोशिशें भी कर रहे हैं।

गुना जिले की सीमाएं राजस्थान से जुड़ती है और इसी का लाभ राजस्थान के जंगल माफिया उठाने में लगे है। यही वजह है कि बड़े पैमाने पर जंगल साफ होते जा रहे है। विधानसभा में कांग्रेस के अजय सिंह और देशराज सिंह द्वारा जंगल कटाई पर लाई गई ध्यानाकर्षण सूचना पर राज्य के वन राज्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वीकारा कि जंगल कटाई की छुटपुट वारदातों में राजस्थान के लोग सक्रिय है। वन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा लकड़ी की अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले डेढ़ साल में अवैध कटाई के 129 तथा अतिक्रमण के 29 प्रकरण दर्ज किए गए है। वन राज्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर जंगल कटाई के आरोप को नकार दिया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के 50 से 60 लोगों ने 27 जून 2009 को अतिक्रमण की कोशिश की थी जिसे वन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों के सहयोग से विफल कर दिया गया था। इसके अलावा दो बार जुलाई माह में भी अतिक्रमण की कोशिशें हुई है जिन्हें सफल नहीं होने दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+