महिलाओं के लिए मौजूदा दौर सबसे बेहतरीन : क्लिंटन (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत यात्रा पर आई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को यहां कहा कि मानव इतिहास में इससे पहले कभी महिलाओं के लिए इतना उत्साहजनक और बेहतरीन दौर नहीं आया। उन्होंने कहा कि इस अवसर और उत्तरदायित्व को उन्होंने खुशी से कबूल किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में 1000 से ज्यादा छात्रों को संबोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा कि 21 वीं सदी में महिलाओं की तकलीफें भी अन्य लोगों की ही भांति अहम हैं।

"यह उत्साहजनक है और मानव इतिहास में महिलाओं के लिए अगर कोई बेहतरीन समय रहा है तो वह यही आधुनिक युग है। मेरे लिए यह अपार संभावनाओं वाला अवसर और जिम्मेदारी है, जिसे मैंने खुशी से कबूल किया है।"

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक पेंटल की ओर से किया गया। इस मौके पर सफेद पोशाक और सफेद मोतियों की माला पहने मुस्कुराती हुए क्लिंटन ने कहा, "जब हम 21वीं सदी में दुनिया को देखते हैं तो हम पाते हैं कि महिलाओं के कष्ट भी अन्य की तरह ही महत्वपूर्ण हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें बहुत सी कठिनाइयां हल होने की उम्मीद है और मैं समझती हूं कि जो समूह महिलाओं को एकसाथ लाते और अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका देते हैं-मैं समझती हूं कि यह बहुत जरूरी है।" इस संदर्भ में उन्होंने गैर सरकारी संगठन उन्होंने सेल्फ एंप्लायड वूमंस एसोसिएशन (सेवा)का भी उल्लेख किया।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की।

एक छात्र द्वारा यह पूछने पर कि वह अपने निजी जीवन और राजनीतिज्ञ के रूप में व्यस्त दिनचर्या में तालमेल कैसे कायम करती हैं, उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "मैंने अपने पति का साथ दिया। राजनीति में उनका करियर सफल रहा..मैं राजनीति में उकदम नहीं रख सकी क्योंकि मेरी बेटी छोटी थी।"

उन्होंने कहा,"फैसला करना बहुत कठिन होता है। मुझे राजनीति में कदम रखना और अपनी बेटी का लालन-पालन करना, खासतौर पर राजनीति की व्यस्तताओं की वजह से कठिन लगा।

उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी बड़ी हुई तब उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनता की सेवा का अपना शौक पूरा किया साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाईं।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों में दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर और 'सीड्स फॉर पीस' नामक कार्यक्रम के तहत आए पाकिस्तानी छात्र भी शािमल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+