मध्य प्रदेश में 83 कैदी एड्स की चपेट में
राज्य विधानसभा में नारायण प्रजापति द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के परिवहन एवं जेल मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बताया कि चालू वर्ष में प्रदेश के 24 जेलों में बंद 998 कैदियों का एड्स परीक्षण कराया गया है। इन कैदियों में से 864 हवालाती बंदी और 134 सजायाफ्ता कैदी है। इनमें से कुल 83 में एड्स की पुष्टि हुई है।
देवड़ा के मुताबिक केन्द्रीय जेल भोपाल के 61 कैदी एचआईवी संक्रमित निकले हैं। हालांकि इनमें से 57 की एआरटी (एन्टी र्रिटोविरल ट्रीटमेंट) सेन्टर से पुष्टि होना शेष है। इसके अलावा केन्द्रीय जेल इन्दौर में सात, केन्द्रीय जेल उज्जैन में दो, केन्द्रीय जेल जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर में एक-एक और जिला जेल छिन्दवाड़ा में भी एक कैदी एड्स की चपेट में है।
जेल मंत्री ने बताया कि उप जेल मंडला में एक, उप जेल मुलताई में दो, उप जेल सीहोर में तीन ऐसे कैदी हैं जो एचआईवी संक्रमित हैं। प्रदेश में पाए गए इन सभी एड्स रोगियों का एआरटी सेन्टरों में नियमित रूप से उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications