क्लिंटन और आडवाणी में भारत-अमेरिकी संबंधों पर चर्चा
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पाकिस्तान से पनपने वाले आतंकवाद समेत कई मसलों पर विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से अपने सम्मान में आयोजित भोज में हिस्सा लेने के बाद क्लिंटन आडवाणी के आवास पर गईं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता आडवाणी ने भारत-अमेरिकी संबंधों के प्रति भरोसा व्यक्त किया और भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल किए जाने पर चिंता व्यक्त की।
क्लिंटन ने अपने पति एवं अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की 2000 की ऐतिहासिक भारत यात्रा को याद किया जिसने दोनों देशों के बीच बदले हुए संबंधों का द्वार खोला। उन दिनों भारत में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications