और जटिल हुई जैक्सन की मौत की गुत्थी
जैक्सन की बहन ला टोया पहले ही कह चुकी हैं कि वह जैक्सन के कातिलों को जानती हैं। अब उनके भाई टीटो ने कहा है कि जैक्सन की हत्या के संदिग्धों में उनका निजी चिकित्सक कोनराड मरे सबसे प्रमुख है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को यूके' के अनुसार टीटो (55) ने कहा कि अगर मरे ने उनके भाई की स्थिति की गंभीरता को भांपकर समय रहते मदद ले ली होती तो आज जैक्सन इस दुनिया में होते।
टीटो ने कहा, "मेरा मानना है कि मरे संदिग्ध हैं। परंतु किस लिए संदिग्ध है? मैं नहीं जानता।" उन्होंने कि वह चिकित्सक के बारे में अच्छी तरह नहीं जानते लेकिन उन्हें इस बात पर अश्चर्य हो रहा है कि मरे अपना बचाव करने में लगे हैं।
उनसे जब पूछा गया कि क्या यह संभव था कि उनके भाई की हत्या कर दी जाती ,तो उन्होंने कहा, "कुछ भी संभव है।"
उधर, जैक्सन की बहन टोया पहले ही अधिकारियों को उन लोगों के बारे में बता चुकी हैं जिन्हें वह अपने भाई की हत्या के लिए जिम्मेदार मानती हैं। उन्होंने कहा था कि वह उन लोगों का नाम दुनिया के सामने उजागर भी करेंगी।
गौरतलब है कि 25 जून को जैक्सन की मौत के बाद उनका दो बार पोस्टमार्टम किया गया। उनके निजी चिकित्सक मरे से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications