वरुण गांधी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का नोटिस
पीलीभीत से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वी.एम. सिंह की तरफ से दायर वरुण के निर्वाचन को रद्द किए जाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वरुण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सिंह ने अपनी याचिका में गुहार लगाई कि वरुण ने पीलीभीत में सांप्रदायिकता फैलाकर चुनाव जीता। इसलिए उनकी संसद सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। वरुण ने पीलीभीत से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications