अमिताभ ने गायत्री देवी के स्वस्थ्य होने की कामना की
शुक्रवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद 90 वर्षीया गायत्री देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बिग बी ने अपने ब्लॉग में गायत्री देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बि बी ने टिप्पणी की है कि गायत्री देवी के स्वास्थ्य को लेकर वह चिंतित हैं। उन्होंने लिखा, "गायत्री देवी स्वस्थ नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह विश्व की खूबसूरत महिलाओं में एक हैं। मैं कई बार उनके खूबसूरत महलों में गया हूं। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications