बाढ़ से 36 मरे, मूसलाधार बारिश के आसार (लीड-1)
राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकरियों से कहा है कि वे चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मछली पकड़ने समुद्र में न जाएं।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के अंदर राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।
इससे पहले राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सूर्य नारायण पात्रो ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर लोगों की मौत बाढ़ में डूबने की वजह से हुई है। कुछ लोग मकानों के गिरने की वजह से मरे हैं।"
उन्होंने कहा,"बाढ़ से बौध, नयागढ़, कंधमाल, कोरापुट, रायगाडा, बोलांगीर, कालाहांडी और जगतसिंहपुर जिले प्रभावित हुए हैं। राज्य का दक्षिणी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।"
राज्य के कृषि मंत्री दामोदर राउत ने बताया, "हमने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से कहा है कि वे नुकसान के बारे में रिपोर्ट सौंपे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications