भारत में मधुमेह महमारी के स्तर पर:विशेषज्ञ
मधुमेह पर एक अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन का नेतृत्व करने वाली और कनाडा के हैमिल्टन स्थित मैकमास्टर विश्वविद्यालय की मेडिसिन विभाग की सहायक प्रोफेसर सोनिया आनंद ने कहा कि भारत टाइप 2 मधुमेह के आसन्न खतरे का सामना कर रहा है। इससे ह्रदय रोग भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि भारत मधुमेह के टाइम बम पर बैठा है और इस बम के विस्फोट की घड़ी तेजी से नजदीक आ रही है।
आनंद ने आईएएनएस से कहा,"मैं कहना चाहूंगी कि करीब 4 करोड़ रोगियों के साथ भारत में मधुमेह पहले से ही एक महामारी है।"
उन्होंने कहा कि भारत में पहले ही मधुमेह रोगियों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है और स्थिति बदतर होती जा रही है।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह फेडरेशन पहले ही भारत में इस रोग के महामारी के रूप में उभरने के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications