गैस रिसाव से 4 कामगारों की मौत
पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मकान के निर्माण के दौरान शौचालय की टंकी के अंदर कथित तौर पर गैस रिसाव होने से चार कामगारों की मौत हो गई।
अहियापुर थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शेखपुरा मोहल्ले में गिरीश कुमार साह का मकान बन रहा है। सोमवार को शौचालय बनाने के दौरान उसकी टंकी के अंदर ढलाई के पूर्व चदरा लगाने का कार्य चल रहा था। अचानक एक कामगार के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा कि टंकी के अंदर काम कर रहे चार कामगारों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण टंकी में किसी गैस का रिसाव होना लगता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications