आतंकवाद से मुकाबले में प्रतिबद्धता दिखा रहा है पाक : क्लिंटन
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत में क्लिंटन ने कहा, "मैंने आतंकवाद का मुकाबला करने में पाकिस्तान सरकार की ्रप्रतिबद्धता देखी है। आतंकवाद के मुकाबले में जुटे लोगों के समर्थन में हम जो भी कर सकेंगे, करेंगे।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान सरकार और वैसे ही अन्य देशों के साथ काम करने में हमारी बहुत निजी और वास्तविक रुचि है।"
मिस्र के शर्म अल-शेख में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए क्लिंटन ने आतंकवादी हमलों के बारे में खुफिया जानकारियों के आदान-प्रदान के दोनों देशों की सरकारों के फैसले की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications