जोशी का घर जलाने वाले को मिला इनाम: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "मायावती ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का घर जलाने वाले आबिदी को राज्य गन्ना विकास परिषद का अध्यक्ष बनाकर पुरस्कृत कर दिया है। इससे साफ हो गया कि मायावती के कहने पर ही इंतजार आबिदी व बसपा के अन्य नेताओं ने मिलकर जोशी के घर में आग लगाई।"
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मायावती आगजनी के दूसरे आरोपियों को भी पुरस्कृत करेंगी। कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहना है कि आबिदी रविवार को दिन भर लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूमते दिखाई दिए। हालांकि आबिदी की नियुक्ति का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जोशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद उनके लखनऊ स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर आग लगा दी थी। इस मामले में बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के साथ आबिदी आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications