त्रिपुरा में स्थानीय निकाय के चुनावों में मतदान आज

कड़ी सुरक्षा के बीच 5,295 सीटों पर जारी मतदान 11,831 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का निर्णय करेगा इसमें 4,388 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

इस बार 109 सीटों पर वाम मोर्चे के खिलाफ अन्य दलों ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। वर्ष 2004 में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में वाम मोर्चे ने पंचायत की 4,797, पंचायत समितियों की 285 और जिला परिषद की 81 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने पंचायत की 489, पंचायत समितियों की 19 सीटों और जिला परिषद की एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में कुल 5,676 सीट में से 1,900 सीटें महिलाओं को लिए आरक्षित रखी हैं। पंचायत चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+