महिलाओं के लिए बेहतरीन समय है आधुनिक युग : क्लिंटन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कंवेंशन हॉल में 1000 से ज्यादा छात्रों को संबोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "यह उत्साहजनक है और मानव इतिहास में महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन समय यही आधुानिक युग है।"

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक पेंटल की ओर से किया गया। इस मौके पर सफेद पोशाक और सफेद मोतियों की माला पहने मुस्कुराती हुए क्लिंटन ने कहा, "मैंने अपने पति का साथ दिया। राजनीति में उनका करियर सफल रहा..मैं राजनीति में कदम नहीं रख सकी क्योंकि मेरी बेटी छोटी थी।"

उन्होंने कहा,"फैसला करना बहुत कठिन होता है। मुझे राजनीति में कदम रखना और अपनी बेटी का लालन-पालन करना, खासतौर पर राजनीति की व्यस्तताओं की वजह से कठिन लगा। इसलिए मैं समझती हूं कि मुझे जनता की सेवा और अपने परिवार के लालन-पालन दोनों जिम्मेदारियां एक साथ निभाने का मौका मिला।"

उन्होंने कहा, "यही संतुलन है। इसी तरह हमें अपने जीवन में संतुलन कायम करना पड़ता है। ..जिम्मेदारियों से भागकर नहीं बल्कि उन्हें उचित ढंग से निभाकर। मेरा मानना है कि आधुनिक युग में हम लगातार संतुलन कायम करने की कोशिश ही करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे जीवनकाल के दौरान ही ढेरों बदलाव आए हैं और आते रहेंगे...लोगों को जमीन से जोड़े रखना ही शिक्षा का वास्तविक और चिरस्थायी हिस्सा है।"

एक अमेरिकी यहूदी धर्मगुरू को उद्धत करते हुए उन्होंने कहा, "किसी ने कभी नहीं कहा कि वे और ज्यादा वक्त दफ्तर में बिताना चाहता है।"

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों में दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर और 'सीड्स फॉर पीस' नामक कार्यक्रम के तहत आए पाकिस्तानी छात्र भी शािमल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+