मंदी पर केरल में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
सम्मेलन का आयोजन यहां स्थित विकासशील अध्ययन केंद्र में किया जाएगा। सम्मेलन में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विकास दर में कमी और दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर पड़ने वाले असर पर विशेष रूप से चर्चा होगी।
जीसीसी में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान शामिल है। सम्मेलन के आयोजकों में एक सबू अलियार ने कहा कि इस आयोजन से दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के महावाणिज्यिक दूत एक दूसरे के समीप आएंगे।
सम्मेलन के आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और संयुक्त राष्ट्र की महिला विकास कोष वित्तीय और तकनीकी सहायता कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications