पटनाः अंतर्जातीय विवाह करने पर हत्या

रोहतास जिले के डालमियानगर निवासी माझिल प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी मिकी कुमारी ने करीब 15 दिन पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ दीपक यादव नाम के युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। जिससे परिवार के लोग नाराज थे।
लड़की के घर से भाग जाने की प्राथमिकी लड़की की मां ने डालमियानगर थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद दीपक और मिकी को पुलिस ने बक्सर में पकड़ लिया था। दीपक अभी जेल में ही है।
मोहनिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस घटना के बाद मिकी के परिजनों ने उसे अपनी बहन के यहां कुदरा भेज दिया था। शुक्रवार को मिकी का चाचा भानू सिंह वहां गया और मिकी को गोली मारकर फरार हो गया। मिकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications