कार तो मिली पर चाबी खो गई

Tata Nano
मुंबई। लंबे इंतेज़ार के बाद मिली ड्रीम कार नैनो की चाबी इसके दूसरे प्राप्तकर्ता आशीष बालाकृष्णन से गुम हो गई है। टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा के हाथों अपनी कार की चाबी पाने पर बालाकृष्णन ठीक से खुशी भी नहीं मना पाए थे कि उनकी चाबी कहीं खो गई। अब उनके पास नैनो तो है, लेकिन उसकी चाबी नहीं।

एक भव्य समारोह के तहत टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने 29 वर्षीय इस अविवाहित पेशेवर को दूसरी नैनो कार की चाबी सौंपी थी। उसके बाद बालाकृष्णन ने कहा था, "जीवन में हर व्यक्ति तीन कामनाएं करता है। एक घर बनाना, दूसरा एक कार खरीदना और तीसरा अपना परिवार शुरू करना। मेरे लिए दूसरा सपना पूरा हो रहा है। अब मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही अपना एक परिवार शुरु करुंगा"।

उनके इस बयान के कुछ देर बाद ही उनकी कार की चाबी गायब हो गई। टाटा मोटर्स की ओर से बालाकृष्णन को अब शनिवार को एक दूसरी चाबी प्रदान की जाएगी। एचडीएफसी बैंक में प्रबंधक के रूप में कार्यरत बालाकृष्णन ने पूरी राशि का भुगतान कर नैनो कार खरीदी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+