पत्रकार वाल्टर क्रोनकाइट की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्रोनकाइट ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह कई महीनों से बीमार थे। उन्हें 'अमेरिका का सबसे विश्वसनीय व्यक्ति' कहा जाता था।
मिसूरी के सेंट जोसेफ में 1916 में जन्मे क्रोनकाइट ने पत्रकारिता में अलग मुकाम बनाया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी और वियतनाम युद्ध की कवरेज करके उन्होंने अमेरिकियों के बीच अपनी खास जगह बना ली थी।
सीबीएस न्यूज के अध्यक्ष सीन मैकमैनस ने कहा, "क्रोनकाइट के बगैर सीबीएस न्यूज और पत्रकारिता की कल्पना असंभव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications