मुंबई पहुंची हिलेरी क्लिंटन

Hillary Clinton
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी पांच दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार की रात मुंबई पहुंची। क्लिंटन के इस दौरे का मकसद भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के तीसरे चरण की शुरुआत करना और दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु और रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना है।

छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि क्लिंटन का विमान रात 10.15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा।

क्लिंटन ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत के लिए मुंबई को इसलिए चुना है, क्योंकि वह मुंबई के साथ अमेरिका की सहानुभूति जाहिर करना चाहती थी, जो कि सात महीने पहले आतंकी हमले का निशाना बना था। वह हमले के शिकार बने उसी ताज होटल में रुकेंगी और शनिवार की सुबह मुंबई हमले के पीड़ितों की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

क्लिंटन, उद्योगपति रतन टाटा द्वारा आयोजित एक बैठक में शीर्ष भारतीय उद्योगपतियों से भी मुखातिब होंगी।

वह एक गैरसरकारी संगठन, सेल्फ इंप्लायड वूमेन्स एसोसिएशन (सेवा) के स्वयंसेवकों से मुलाकात करेंगी और एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जिसमें फिल्म अभिनेता आमिर खान भी उपस्थित होंगे। क्लिंटन की शनिवार को मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज के दौरे की भी योजना है।

क्लिंटन रविवार को अपराह्न् नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से भी सोमवार को बातचीत करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+