मओवादियों के निशाने पर पांच बड़े नेता

आंध्रप्रदेश के इंटेलिजंस अधिकारियों की सूचना के मुताबिक इन पांच नेताओं में लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी और उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक का नाम शामिल है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद अब माओवादी कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे इंटरनेशनल कम्यूनिटी का ध्यान इनकी ओर खींचा चला आए।
पुलिस के मुताबिक, माओवादियों की पोलित ब्यूरो की बैठक में गृहमंत्री पी.चिदंबरम के उस फैसले पर चर्चा की गई जिसमें उन्होंने माओवादी हिंसा से प्रभावित इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों की 44 बटालियन तैनात करने की बात कही थी। मीटिंग में यह कहा गया कि अब सुरक्षाबलों से निपटना आसान नहीं होगा।
इसी के मद्देनजर माओवादी वीवीआईपीज़ पर हमला करने की योजना बना रहे हैं, ताकि हमले के बाद पूरा फोकस उधर हो जाए और वे अपना काम आसानी से जारी रख सकें।


Click it and Unblock the Notifications