'बसपाइयों को गीदड़ न समझें कांग्रेसी'

मायावती ने कहा कि "अगर मैने उत्तेजित बसपा कार्यकर्ताओं को समझाया न होता तो कांग्रेसी चूहों की तरह बिलों में दुबके होते और कानून व्यवस्था बेकाबू हो जाने पर पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ता।
बहुगाणा की टिप्पणी पर सोनिया गांधी के खेद जताने को मायावती ने मजबूरी का नाम देते हुए कहा कि सोनिया ने मजबूरी में रीता बहुगुणा जोशी की अमर्यादित टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया, जबकि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि देशवासियों, खासकर दलितों में अपनी गिरती साख बचाने के लिए सोनिया ने ऐसा किया है।
माया का कहना है कि वरुण को गांधी की रीता को भी जमानत भले मिल जाए, लेकिन उन्हें अपने गलत कार्य के लिए कानून की सजा जरूर मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications