जोशी के घर आगः बसपा विधायक नामजद

mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के मकान में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक जितेंद्र सिंह बबलू और पार्टी के एक अन्य नेता इंतजार आब्दी को आगजनी के आरोप में नामजद किया है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने अपनी तहरीर में बसपा विधायक बबलू और एक अन्य नेता आब्दी पर आगजनी में शामिल होने का आरोप लगाया है। लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बी. आर. सरोज ने दोनों को नामजद किए जाने की पुष्टि की है।

पुलिस इनकी भूमिका की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। लखनऊ के पुलिस प्रमुख प्रेम प्रकाश ने शनिवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों गुड्डू यादव, शिव कुमार सिंह, इंदर सिंह, जमीर खान और सुसज्जित तिवारी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे बुधवार देर रात जोशी के मकान में आगजनी के बाद वहां से फरार होने की कोशशि कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+