जोशी के मकान में आगजनी के मामले बसपा विधायक नामजद

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव द्वारा दी गई तहरीर को पुलिस ने शुक्रवार शाम अपनी ओर से दर्ज मुकदमे के साथ जोड़ लिया। श्रीवास्तव ने तहरीर में फैजाबाद से बसपा विधायक बबलू और एक अन्य नेता आब्दी पर आगजनी में शामिल होने का आरोप लगाया था।

लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बी. आर. सरोज ने आईएएनएस से बातचीत में दोनों को नामजद किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस इनकी भूमिका की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

लखनऊ के पुलिस प्रमुख प्रेम प्रकाश ने शनिवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों गुड्डू यादव, शिव कुमार सिंह, इंदर सिंह, जमीर खान और सुसज्जित तिवारी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इन लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे बुधवार देर रात जोशी के मकान में आगजनी के बाद वहां से फरार होने की कोशशि कर रहे थे।

गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जोशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद उनके लखनऊ स्थित आवास में आग लगा दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+