चंडीगढ़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
पुलिस उप अधीक्षक जे.एस.खडा (दक्षिण) ने संवाददाताओं को बताया, "शहर में सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। हमने एक ग्राहक बना कर एक अधिकारी को सेक्टर 45 के एक होटल के बाहर सौदा करने के लिए भेजा। जहां पांच लड़कियां और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। सभी लड़कियों की उम्र 19 से 21 के बीच है।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमे सेक्स रैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम इस शहर में एक हफ्ते पहले आए थे। हमें एक कंपनी में 30.000 रुपये प्रति सप्ताह के पैकेज पर रोजगार देने का वादा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications