बी.एल.जोशी होंगे उत्तर प्रदेश के नए राज्यपाल
राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ पहाड़िया हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। वह ए.आर. किदवई का स्थान लेंगे। इसके साथ ही तीन अन्य राज्यपालों का तबादला किया गया है।
झारखंड के राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नागालैंड के राज्यपाल के. शंकरनारायणन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
असम का राज भवन पिछले 25 से खाली है। 25 जून को असम के राज्यपाल शिवचरण माथुर का निधन हो गया था।
विज्ञप्ति के अनुसार देवेंद्रनाथ द्विवेदी गुजरात के नए राज्यपाल होंगे। वे नवल किशोर शर्मा के 23 जुलाई को कार्यकाल पूरा करने के बाद कार्यभार संभालेंगे।
राजेश्वर और रजी अपने-अपने कार्यकाल के दौरान काफी विवादों में रहे हैं। राजेश्वर की उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ जब-तब नोकझोंक होती रही। रजी भी अपने विवादास्पद फैसलों के लिए समाचार की सुर्खियों में रहे।
अल्वा अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ सीट से चुनाव हार गईं। चुनाव से कुछ समय पहले उन्हें कांग्रेस के महासचिव पद से हटा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के टिकट बेचे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications