उड़ीसा में नक्सलियों ने पुलिस चौकी उड़ाई
कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि नक्सलियों के एक गुट ने शुक्रवार रात काटिंगिया में एक पुलिस चौकी उड़ा दी।
स्थानीय मीडिया की खबरों में हमले के बाद एक कांस्टेबल के लापता होने की बात कही गई है लेकिन कुमार ने इस खबर को गलत बताया है।
उन्होंने बताया, "कोई भी पुलिसकर्मी लापता नहीं है। हम वहां तैनात अपने पुलिसकर्मियों से संपर्क स्थापित कर चुके हैं और नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications