भारतीय नेताओं के साथ जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करेंगी हिलेरी

वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन के मसले के समाधान में भारत और चीन जैसे देशों की भागीदारी को अहम मानने वाले अमेरिकी नजरिए के अनुरूप विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी भारत यात्रा में इस बारे में व्यापक विचार-विमर्श करेंगी।

अमेरिकी विदेश विभाग में लोक मामलों के सहायक मंत्री फिलिप जे. क्राउले ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "मैं जानता हूं कि एक मसला जिस पर व्यापक चर्चा होने वाली है वह जलवायु परिवर्तन है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिकी नजरिये के मुताबिक हम मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के मसले के वैश्विक समाधान में अमेरिका और अन्य विकसित देशों के साथ-साथ भारत और चीन जैसे विकासशील देशों को शामिल करना जरूरी होगा।"

उन्होंने कहा कि दिसंबर में कोपेनहेगन में एक नई संयुक्त राष्ट्र संधि पर चर्चा पर होने वाली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस वर्ष इस बारे में उद्देश्यपूर्ण चर्चा और समझौते के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।

भारत का पक्ष है कि किसी नई संधि पर चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि इसकी बजाए जलवायु परिवर्तन के लिए संयुक्त राष्ट्र की क्योटो संधि के मौजूदा स्वरूप को मजबूती प्रदान करते हुए विकसित देशों को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+