वृक्षों की बेहतर देखभाल करने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा
शिक्षा मंत्री आज जयपुर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'हरित राजस्थान' योजना के अन्तर्गत इस मानसून में प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में कम से कम दस पौधे अनिवार्य रूप से लगाए जाने एवं उनकी बेहतर देशभाल कर उनको जीवित रखने की शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है ताकि हरित राजस्थान के संकल्प को पूरा किया जा सके।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने विद्यालय परिसर मे अशोक का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित भारी संख्या मे जनप्रतिनिधियों, आमजन , शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से हरित राजस्थान योजनान्तर्गत सभी के द्वारा पौधे लगाकर उनकी नियमित देशभाल करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जयपुर (ग्रामीण) के सांसद लालचन्द कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के साथ-साथ आम जनता को भी 'हरित राजस्थान' योजना से जुड़कर अधिक से अधिक लाभदायक पौधों का रोपण करना चाहिये ताकि प्रदेश हरा भरा और खुशहाल हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications