महिला और उसकी 2 बेटियों की झुलसने से मौत
पटना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में शुक्रवार रात आग लगने से एक महिला और उसकी दो बेटियां की झुलसने से मौत हो गई।
दलसिंह सराय अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुभाष शर्मा ने शनिवार को बताया कि पासवान टोला निवासी प्रमोद पासवान के मकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। इस हादसे में प्रमोद की पत्नी इन्दु देवी तथा उनकी दो बेटियों गीता कुमारी और मीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की प्राथमिकी विद्यापति नगर थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications