हिलेरी ने की प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शनिवार सुबह देश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की।

विदेश मंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली बार भारत यात्रा पर आई हिलेरी ने ताज महल पैलेस और टॉवर होटल में सुबह नाश्ते के दौरान मुकेश अंबानी, स्वाति पिरामल, जमशेद गोदरेज और चंदा कोचर समेत देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों से भेंट की।

इस मुलाकात से पहले हिलेरी ने होटल में 26 नवंबर के हमले में मारे गए लोगों स्मृति में एक समारोह में हिस्सा लिया। आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह शुक्रवार को इस होटल में ठहरीं।

मुंबई हमलों में विदेशियों समेत 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

हिलेरी रविवार को दिल्ली जाएंगी। जहां वे प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+