क्लिंटन से मुलाकात के लिए समय चाहते हैं कश्मीरी पंडित
आरओके की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "हम अमेरिकी विदेश मंत्री से निवेदन करते हैं कि वह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए समय दें और समुदाय को अपनी पीड़ाओं से उबरने के लिए उसे उम्मीद और ढाढ़स बंधाएं।"
बयान में कहा गया है, "अमेरिकी सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अपनी रिपोर्ट में कश्मीरी पंडितों के जबरन विस्थापन को एक मानवीय त्रासदी करार दिया है। यदि कश्मीर में स्थितियां नहीं बदलीं तो कश्मीरी पंडितों की संस्कृति निश्चित रूप से लुप्त हो जाएगी और राज्य में असहिष्णुता, धार्मिक कट्टरता तथा हिंसा हावी हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications