त्रिपुरा में 7 मणिपुरी आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने बताया कि पीपुल्स यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट (पीयूएलएफ) के सात सदस्यों को अगरतला के एक मोटर स्टैंड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादियों में पीयूएलएफ के प्रमुख 25 वर्षीय मोहम्मद अब्दुर रहमान भी शामिल है। आतंकवादियों के पास से कुछ बांग्लादेशी मोबाइल सिम कार्ड और दस्तावेज बरामद किया गया है।
सहाय ने बताया कि सभी विद्रोही पश्चिमी त्रिपुरा के रास्ते भागने में असफल रहने पर किसी और रास्ते से सीमा पार बांग्लादेश भागने की फिराक में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications