बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार कई कदम उठाएगी
राज्य के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रामनारायण मंडल ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दूध उत्पादन और उन्नत किस्म के पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए गांवों में मिनी डेयरी की स्थापना की जाएगी तथा पशु नस्ल सुधारने के लिए 30 पशु कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गव्य विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के सकल घरेलू उत्पादन में पशुपालन का योगदान लगभग 8 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 170 ग्राम है जबकि राष्ट्रीय औसत 250 ग्राम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक प्रति व्यक्ति दूध की न्यूनतम आवश्यकता 220 ग्राम है। इसलिए राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने की आवष्यकता है।
उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन में बिहार पूरे देश में 10 वे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications