मुख्यमंत्री से एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा ने भेंट की
मुख्यमंत्री को शर्मा ने एवरेस्ट आरोहण एवं शिखर पर तिरंगा लहराने के अभियान से सम्बंधित चित्रों का एलबम प्रस्तुत कर अपनी सफ¶ता की कहानी बताई। शर्मा ने एवरेस्ट की चोटी से लाया गया 'स्टोन' भी मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट अभियान में कामयाबी के माध्यम से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने दिल्ली के जोधपुर हाऊस में गत 16 मार्च को अभियान के लिए गौरव शर्मा को शुभकामनाएं देकर रवाना किया था। शर्मा ने 20 मई 2009 को एवरेस्ट का आरोहण करने में सफलता प्राप्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications