कोलंबिया में सैन्य ठिकाना बना रहा है अमेरिका
क्यूटो/बोगोटा, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना इक्वाडोर में मादक द्रव्यों की तस्करी और आतंकवाद से लड़ने के लिए स्थापित अपने ठिकाने को अब कोलंबिया स्थानांतरित करने में जुट गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोलंबिया अमेरिका के साथ सैन्य ठिकाने स्थापित करने के संबंध में बातचीत कर रहा है। इक्वोडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने अमेरिका के साथ उस अनुबंध को बढ़ाने से इनकार कर दिया था जिसमें उन्होंने अपने यहां अमेरिकी सैन्य की ठिकाने की स्वीकृति दी थी।
अमेरिका कोलंबिया के साथ बातचीत पूरा होने के बाद वहां तीन सैन्य ठिकाने बनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications