अध्यापन को उच्च वेतन वाला पेशा बनाया जाना चाहिए : आमिर खान
आमिर खान, विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ यहां के 140 वर्ष पुराने सेंट जेवियर कॉलेज में छात्रों और अध्येताओं के साथ एक चर्चा सत्र में हिस्सा ले रहे थे।
आमिर खान ने कहा, "शिक्षण को एक उच्च वेतन वाला पेशा बनाया जाना चाहिए, ताकि युवकों में शिक्षक बनने की प्रेरणा पैदा की जा सके। मै चाहूंगा कि अध्यापन एक दिन देश में सबसे अधिक वेतन वाला पेशा बन जाए।"
खान ने कहा, "हमें शिक्षण को एक पेशे के रूप में इतना अधिक महत्व देना चाहिए कि स्कूलों और कॉलेजों से निकलने वाला हर छात्र यह महसूस करे कि उसे एक शिक्षक बनना चाहिए। हमें अध्यापन को एक पेशे के रूप में महत्व देना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यवश हम ऐसा नहीं करते, क्योंकि चिकित्सा व इंजीनियरिंग जैसे ज्यादा आकर्षक विकल्प हमारे सामने मौजूद होते हैं और माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे ऐसे ही आकर्षक विकल्प को करियर के रूप में चुनें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications