क्लिंटन को प्रिय हैं भारतीय व्यंजन
क्लिंटन से पूछा गया कि उन्हें कौन-सी खासियत बार-बार भारत दौरे के लिए प्रेरित करती है। इस पर क्लिंटन ने कहा, "मैं भारत के प्रति आकर्षित हूं। यह मेरी चौथी भारत यात्रा है। यहां जोश है, लोकतंत्र के प्रति समर्पण है, प्रतिबद्धता है। ये सारी बातें भारत आने के लिए प्रेरित करती हैं।"
क्लिंटन ने आगे कहा, "इसके अलावा मैं अपने मन की उस भावना को अभिव्यक्त नहीं कर सकती, जो कि मुझे यहां सबसे ज्यादा संतोष प्रदान करती है। मुझे यहां के व्यंजन बहुत प्रिय हैं। यह एक ऐसा स्थान है, जहां मैं सहज महसूस करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications