जैक्सन की जांच रिपोर्ट आने में विलंब
लास एंजेलिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत के कारण का पता लगाने के मकसद से की जा रही जांच की रिपोर्ट आने में अभी दो सप्ताह का समय लगेगा। जैक्सन का 25 जून को निधन हो गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लास एंजेलसि काउंटी कोरनर कार्यालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह की शुरुआत में आ सकती है।
अधिकारियों के शुरुआती बयान से संकेत मिलते हैं कि जैक्सन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications