'टीच फॉर इंडिया' उत्प्रेरक की तरह है : क्लिंटन

क्लिंटन यहां 140 वर्ष पुराने सेंट जेवियर कॉलेज में आयोजित एक चर्चा सत्र में हिस्सा ले रही थीं। उनके साथ फिल्म अभिनेता आमिर खान और टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी भी मंच पर उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि 'टीच फॉर इंडिया' नामक यह कार्यक्रम गैर व्यावसायिक अमेरिकी संस्था 'टीच फॉर अमेरिका' की तर्ज पर शुरू किया गया है। इसके तहत देश भर के पेशेवरों और स्नातकों को अपने-अपने इलाकों में चलने वाले सरकारी स्कूलों से खुद को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का मकसद शैक्षणिक विषमता को दूर करने के लिए एक आंदोलन खड़ा करना है।

'टीच फॉर इंडिया' का विचार वर्ष 2006 में उस समय सामने आया, जब उत्साही युवकों का एक समूह 'टीच फॉर अमेरिका' के संस्थापक वेंडी कॉप से मिला और इस मुद्दे पर उनसे चर्चा की कि इस तरह का कार्यक्रम भारत में भी सफल हो सकता है या नहीं। इस तरह वर्ष 2008 में 'टीच फॉर इंडिया' औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+