इंडोनेशिया में हुए विस्फोटों की ओबामा ने निंदा की
वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दो होटलों में हुए विस्फोटों निंदा की है। इनमें नौ लोग मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा, "अमेरिकी जनता इस कठिन समय में इंडोनेशिया के लोगों के साथ है। हमारी सरकार इंडोनेशियाई सरकार की हर स्तर पर मदद करने को भी तैयार है।"
उन्होंने कहा कि इन विस्फोटों से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि आतंकवादियों का मकसद सिर्फ निर्दोष लोगों की जान लेना है।
गौरतलब है कि जकार्ता के दो बड़े होटल रिट्ज कार्लटन और जेडब्ल्यू मैरियट शुक्रवार सुबह दो भीषण विस्फोटों से दहल उठे थे। इनमें नौ लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications