बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, 11 डेटोनेटर बरामद
राज्य के पुलिस अपर महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में एक स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर भी शामिल है जिसकी तलाश पुलिस को कई मामलों में थी। इनके पास से पुलिस ने एक राइफल, 11 डेटोनेटर समेत बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications