कश्मीर मामले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं होगी : क्लिंटन
समाचार चैनल टाइम्स नाउ द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वाशिंगटन दशकों पुराने जम्मू एवं कश्मीर विवाद में अपनी कोई भूमिका महसूस करता है, इस पर क्लिंटन ने कहा कि कश्मीर पर कोई भी अंतिम निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच लिया जाना है।
क्लिंटन ने कहा कि इस मामले में कश्मीर के लोगों की इच्छाओं पर भी गौर किया जाना चाहिए।
क्लिंटन ने आगे कहा, "भारत और पाकिस्तान के बगैर इस मसले का समाधान नहीं हो सकता। इसलिए हमारी भूमिका यही है कि भारत और पाकिस्तान को इस प्रक्रिया में समर्थन देने के लिए इस मामले में हम शामिल न हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications