जकार्ता विस्फोट के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो : सुरक्षा परिषद (लीड-1)

उधर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए आतंकी हमले के बाद फिलीपींस ने अपनी राजधानी में सुरक्षा इंतजाम चुस्त करने का निर्णय लिया है।

15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से पारित एक वक्तव्य में कहा है कि ऐसे हमलों को अंजाम देने वालों, उनको धन उपलब्ध कराने वालों और ऐसी जघन्य आतंकवादी घटनाओं को प्रायोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है।

वक्तव्य में हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा की गई हैं और सभी सदस्य देशों से आतंकवादियों को पकड़ने में इंडोनेशिया सरकार को सहयोग देने को कहा गया है।

जकार्ता के दो बड़े होटल रिट्ज कार्लटन और जेडब्ल्यू मैरियट शुक्रवार सुबह दो भीषण विस्फोटों से दहल उठे थे। इनमें नौ लोग मारे गए थे और 50 घायल हो गए थे। इन हमलों के पीछे आत्मघाती हमलावरों का हाथ माना जा रहा है।

इंडोनेशिया में 2002 में बाली में हुए हमले में 202 लोग मारे गए थे और वर्ष 2005 में फिर से बाली पर हुए हमले में 20 लोग मारे गए थे। इन दोनों हमलों के लिए अलकायदा से संबद्ध आतंकवादी गुट जेमाह इस्लामिया को दोषी ठहराया गया था। उसे ही 2003 में मेरियट होटल पर हुए हमले और 2004 में आस्ट्रेलियाई दूतावास पर हमले का भी दोषी ठहराया गया था।

वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जकार्ता के दो होटलों में हुए विस्फोटों निंदा की है। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटों से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि आतंकवादियों का मकसद सिर्फ निर्दोष लोगों की जान लेना है।

ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा, "अमेरिकी जनता इस कठिन समय में इंडोनेशिया के लोगों के साथ है। हमारी सरकार इंडोनेशियाई सरकार की हर स्तर पर मदद करने को भी तैयार है।"

उधर, मनीला में फिलीपींस के गृह सचिव रोनाल्डो पुनो ने शनिवार को कहा कि पुलिस निगरानी बढ़ाने के लिए मनीला में शॉपिंग माल्स, सिनेमा घरों और परिवहन अड्डों जैसे सभी रणनीतिक इलाकों में 200 से अधिक क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जाएंगे।

पुनो ने कहा कि रणनीतिक इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी और खोजी कुत्तों को तैनात किया जाएगा।

पुलिस के एक प्रवक्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लियोनाडरे एस्पिना ने कहा कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को हुए हमले के बाद पूरे फिलीपींस में पुलिस को पहले ही चौकस कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+