राहुल ने पूर्वोत्तर के लोगों से कहा कि वे खुद को अलग-थलग न समझें

राहुल गांधी ने असम के मुख्य शहर गुवाहाटी में डान बास्को इंस्टीट्यूट में छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा, "भारत आपका है और आप भारत के हैं। कभी भी अपने को अलग-थलग न समझें। अपने देश के बारे में जानने के लिए पूरे देश का भ्रमण करें।"

राहुल गांधी असम में 'आम आदमी का सिपाही' नामक अपने एक अभियान की शुरुआत के लिए दिन भर के दौरे पर शनिवार को गुवाहाटी में थे। इस अभियान का मकसद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं को लोकप्रिय बनाना है।

डॉन बास्को इंस्टीट्यूट के वी.एम.थामस ने आईएएनएस से कहा, "राहुल गांधी ने लगभग 90 मिनट तक छात्रों से बातचीत की और कहा कि पूर्वोत्तर के लोग अपने को अलग-थलग न महसूस करें और इस क्षेत्र के लोगों को बाहर निकलना चाहिए और अधिक से अधिक जानकारी हासिल करनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+