जकार्ता में विस्फोट के बाद फिलीपींस में कड़ी की जाएगी सुरक्षा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिलीपींस के गृह सचिव रोनाल्डो पुनो ने शनिवार को कहा कि पुलिस निगरानी बढ़ाने के लिए मनीला में शॉपिंग माल्स, सिनेमा घरों और परिवहन अड्डों जैसे सभी रणनीतिक इलाकों में 200 से अधिक क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जाएंगे।
पुनो ने कहा कि रणनीतिक इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी और खोजी कुत्तों को तैनात किया जाएगा।
पुलिस के एक प्रवक्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लियोनाडरे एस्पिना ने कहा कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को हुए हमले के बाद पूरे फिलीपींस में पुलिस को पहले ही चौकस कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications