उन्नाव जिला न्यायालय में बम फटने से पांच कैदी घायल
जिले के पुलिस प्रमुख एन.रवींद्रन ने आईएएनएस को बताया कि एक बम फटने से पांच कैदी घायल हुए जिसमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पलात में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि करीब 15 कैदी जिला न्यायालय में सुनवाई के लिए लाए गए थे, जिन्हें न्यायालय की हवालात में रखा गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक व्यक्ति झोले में बम लेकर इन कैदियों में से किसी एक से मिलने आया था। उसका मकसद न्यायालय में विस्फोट कर उस कैदी को वहां से भगाना था।
रवींद्रन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। हमें उम्मीद है कि दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications