पश्चिम बंगाल के 3 जिलों में बंद का आह्वान
पीसीएपीए के नेता लालमोहन टुडू ने आईएएनएस से कहा कि लालगढ़ में सुरक्षा बलों ने निर्दोष जनता को तंग किया है। उन्होंने कहा,"इसी वजह से हमने तीन जिलों में 72 घंटे (19 जुलाई से 21 जुलाई तक) बंद का आह्वान किया है।"
पीसीएपीए ने जिन जिलों में बंद का आह्वान किया है उसमें पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications