ज्योति बसु की हालत स्थिर, सोमवार को लौट सकते हैं घर (लीड-1)
स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल के प्रवक्ता ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "चिकित्सकीय समीक्षा में देखा गया कि बसु को सामान्य नींद आ रही है और वे पर्याप्त भोजन ले रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा कि एक बार और बसु के स्वास्थ्य की समीक्षा करने बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
बसु के निजी सहायक जयकृष्ण घोष ने शनिवार को बताया कि माकपा के वयोवृद्ध नेता की हालत स्थिर है।
बसु को रविवार को पेट और स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें मंगलवार को सघन हृदय चिकित्सा कक्ष से अस्पताल के दूसरे कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया था।
इससे पहले बसु 13 मई को अपने आवास में गिर गए थे, जिस कारण उनके बाएं पैर में चोट लग गई थी।
बसु का जन्म 1914 में कोलकाता में हुआ। वह 1977 में राज्य के मुख्यमंत्री बने और नवंबर 2000 में स्वेच्छा से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया। वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications