सौ बार जेल जाने को तैयार हूं : जोशी (लीड-1)
मुरादाबाद जिला न्यायालय ने शनिवार को 29 जुलाई तक के लिए जोशी को अंतरिम जमानत दी है। जेल से बाहर निकालने के बाद एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान रीता जोशी ने मुख्यमंत्री मायावती पर हमला करते हुए कहा, "मैंने अपने बयान पर पहले ही खेद व्यक्त कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर ऐसी गंभीर आपराधिक धाराएं लगवाईं, जो कि नहीं लगवानी चाहिए थीं।"
जोशी ने आरोप लगाया कि मायावती के इशारे पर ही मेरे घर में आग लगाई गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ उनका राजनीतिक संघर्ष जारी रहेगा।
इससे पहले जोशी को मुरादाबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) ने 30-30 हजार के दो निजी निजी मुचलकों पर अंतरिम जमानत दी। मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के करने के आरोप में जोशी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications